पति ने शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे अवैध संबंध के शक में पत्नी की तेजधार हथियार से गर्दन काट कर हत्या कर दी। ट्रंक में बंद करके शव नहर में ठिकाने लगाने जा रहा था तभी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को आरोपी के किसी परिचित ने ही सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ट्रंक एक दिन पहले ही खरीदा था।
कुंजपुरा थाना प्रभारी जनकराज ने बताया कि आरोपी वैद्यनाथ पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। चार साल पहले उसकी शादी 22 वर्षीय एक महिला से हुई थी। वह कुंजपुरा के समीप अग्रवाल स्टील फैक्टरी में काम करता है और फैक्टरी परिसर में ही रहता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध हैं। इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।