फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रही पत्नी का पति ने किया ये हाल, देखकर सभी रह गए हैरान, पांच बार खुद पकड़ा बिजली का तार

Wed, 22 May 2019 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (जींद)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लौन में मंगलवार अलसुबह एक व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के चलते सो रही पत्नी की गर्दन पर फाली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने खुद भी करंट लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया मगर वह बच गया। गढ़ी पुलिस ने मृतका के भाई अनिल के बयान पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


गांव लौन निवासी सेवा सिंह का अपनी पत्नी से अकसर झगड़ा रहता था। ग्रामीणों के अनुसार सेवा सिंह की पत्नी मजदूरी करने बाहर जाती थी। सेवा सिंह इस बात का एतराज करता था। सोमवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय तो दोनों सो गए लेकिन मंगलवार अलसुबह करीब तीन बजे सेवा सिंह ने सो रही 30 वर्षीय पत्नी पिंकी की गर्दन में फाली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

उसके बाद आरोपी ने घर में बिजली की तार छूकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया। उसके बाद सेवा सिंह ने गली में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को बार-बार छुआ लेकिन वह बच गया। वह झटका लगने से गिरकर घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जगत सिंह, गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व धमतान चौकी प्रभारी जगदीश मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को मौके से काबू कर लिया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला के भाई अनिल के बयान पति सेवा सिंह, पूर्ण सिंह व बबली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें