फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर में लगा गोबर, तैश में आए पति ने पार कीं सारी हदें

Fri, 24 Mar 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
पति के पैर में गोबर क्या लग गया, गुस्साए पति ने इसकी भड़ास पत्नी पर निकाल दी। तैश में आकर पति ने वो कर दिया, जिसे आपने कभी सोोचा भी नहीं होगा।  घटना पंजाब के मानसा में पड़ने वाले बोहा की है। गांव आलमपुर मंदरा में पैर पर गोबर लगने से गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड मार कत्ल कर दिया। मृतका की पहचान मलकीत कौर (40) के तौर पर हुई है। थाना बोहा पुलिस ने मृतक महिला के भाई के बयान पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मलकीत के भाई गुरदेव सिंह निवासी औढ़ा ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव आलमपुर मंदरा के रहने वाले उसकी बहन के ससुर जंगीर सिंह की मौत हो गई थी। शुक्रवार को घर में उनकी रस्म की तैयारी चल रही थी। इसके चलते उसकी बहन मलकीत कौर घर में गोबर लीप रही थी। इस दौरान मलकीत के पति अमरजीत सिंह का पैर गोबर में लग गया। गुस्से में आकर उसने वहां पड़ी लोहे की रॉड अपनी मलकीत के सिर पर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना बोहा के मुखी हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक मलकीत कौर के भाई बलौर सिंह के बयान पर अमरजीत सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी लाश को बुढलाडा अस्पताल में रख गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें