नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अलग अलग जगहों से तीन व्यक्तियों को 11 किलो से ज्यादा चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले है।
एनसीबी ने पहले मामले में हिमाचल के कुल्लू जिले में स्थित गांव कासोल में होटल चलाने की आड़ में ड्रग तस्करी कर रहे होटल मालिक व होटल मैनेजर को 4.272 किलो चरस केसाथ गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कासोल निवासी यश पैलेस के मालिक यशपाल (40) और कुल्लू जिले के गांव ग्रहान के रहनेवाले राम प्रकाश (39) के रूप में हुई है। एनसीबी चंडीगढ़ जोन के सुपरिंटेंडेंट कुलदीप शर्मा ने बताया कि दोनों गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे होटल यश पैलेस पर एनसीबी ने रेड की।
होटल के एक स्टाफ रूम से ही जहां पर होटल का मैनेजर राम प्रकाश सोया हुआ था वहां अलमारी में रखी 4.272 किलो चरस बरामद हुई। जिसके बाद पूछताछ के बाद होटल मालिक यशपाल को भी गिरफ्तार कर लिया।