फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े गिरोह का भंडाफोड: 14 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, खनन विभाग का कर्मचारी बता करते थे वसूली, एक करोड़ 65 हजार रुपये बरामद

Tue, 29 Mar 2022 09:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

आरोपियों ने बताया कि वे खुद को खनन विभाग का कर्मचारी बताकर सुनसान सड़क पर वारदातों को अंजाम देते थे। ट्रक और टिप्पर चालकों से रुपये वसूले जाते थे।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद नकली रसीदें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को खनन विभाग का कर्मचारी बता वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। थाना हाजीपुर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर एक करोड़ 65 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। उक्त आरोपी रेत-बजरी ले जान वाले टिप्परों और ट्रकों को रोक कर चालकों से पैसे वसूलते थे। गत 25 मार्च को निजी खनन कंपनी में काम करने वाले सुरिंदर सिंह निवासी हिरनाखेड़ी, थाना चांदपुर (यूपी), राजीव कुमार निवासी कक्कोवाल थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर, गौरव तोमर निवासी अलीपुर (यूपी) और जगदीप सिंह निवासी कांडीला थाना घुमान जिला गुरदासपुर के खिलाफ अवैध वसूली के आरोप में हाजीपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


जांच के दौरान आरोपी राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर शेरपुर खादर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर निवासी नवजिंदर सिंह और हरदीप सिंह निवासी लखपत नगर, बिजनौर (यूपी) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 4,000 रुपये, 10 रसीदें, कैशियर की दैनिक रिपोर्ट के सात पेज और तीन महिंद्रा बोलेरो गाड़ियां बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस धंधे में उनके साथ कई और भी शामिल हैं। वे होशियारपुर में टांडा बाईपास चौक के समीप एक घर में ठहरे हुए हैं। एसपी अश्विनी कुमार, एसपी (जांच) मुख्तियार राय के नेतृत्व में तीन डीएसपी और एसएचओ हाजीपुर की टीमों ने टांडा रोड के पास अनमोल नगर स्थित एक घर में दबिश दी। इस दौरान वहां से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को खनन विभाग का कर्मचारी बताकर रोकते थे वाहन
आरोपियों ने बताया कि वे खुद को खनन विभाग का कर्मचारी बताकर सुनसान सड़क पर वारदातों को अंजाम देते थे। ट्रक और टिप्पर चालकों से रुपये वसूले जाते थे। उन्होंने कई अवैध फ्लाइंग टीम भी बना रखी थीं, जो पठानकोट, होशियारपुर, एसबीएस नगर, रोपड़ और हिमाचल प्रदेश में सक्रिय थीं।  



यह हुई बरामदगी
  • नकदी - 1 करोड़ 65 हजार रुपये
  • महिंद्रा बोलेरो जीप - 03
  • लैपटॉप/कंप्यूटर = 04
  • कंप्यूटर कांटे = 02
  •  नोट गिनने की मशीन = 1
  • नकली रसीद बुक: 585 खाली, (106 भरी हुईं), काउंटर फाइल - 15 (रेत/बजरी ले जाने वाले वाहन चालक को काट कर दी गई रसीदों की)
  • नकली रसीदों की कुल संख्या: लगभग 22000
  • डायरी/रजिस्टर नकली: 322 (जिसमें उन वाहनों का विवरण रखा था, जिनसे वसूली की गई थी)
  • मोबाइल फोन: 10 
इनको पकड़ा गया
  • राजीव कुमार निवासी कक्कोवाल थाना गढ़शंकर जिला, होशियारपुर
  • कुलविंदर निवासी लखपत नगर थाना बिजनौर, यूपी
  • नवजिंदर सिंह निवासी शेरपुर खादर थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर
  • मलकीत सिंह निवासी रामपुर थाना चमकौर साहिब, जिला रोपड़
  • विष्णु निवासी गंगा नगर, जिला गंगानगर, राजस्थान
  • विष्णु मिश्रा निवासी गोन्सपुर थाना लाडोवाल, लुधियाना
  • कुलविंदर सिंह निवासी रामपुर थाना चमकौर साहिब जिला रोपड़
  • अरुण सिंह निवासी इंदौरा जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
  • निर्वेर सिंह दिओथाव, जिला तरनतारन
  • गुरु खजूरिया निवासी अखनूर, जम्मू
  • अर्जुन वर्मा निवासी अखनूर, जम्मू
  • कैलाश निवासी सुदूर शहर गंगानगर, राजस्थान
  •  कृष्णा दुबे निवासी गंगानगर, राजस्थान
  • जगदीप सिंह निवासी जिला हरिद्वार, उत्तराखंड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें