कुछ दिन पहले ही आबूधाबी से लौटा था, लेकिन उसे नहीं पता था कि मौत उसका इंतजार कर रही है। ट्रक ने कुचल दिया। हादसा पटियाला में सफाबादी गेट के पास हुआ। ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार नौजवान को कुचल दिया। हादसे में नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद ट्रक चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। उसके खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मृतक की पहचान विनोद निवासी मोहल्ला नौध सिंह मिश्रा दर्शनी गेट पटियाला के तौर पर हुई है। वह आबूधाबी में रहता था और कुछ समय पहले ही आया था। थाना कोतवाली इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मरने वाला नौजवान अपने भाई के साथ मिलकर सन्नौरी अड्डे पर होटल खोलने वाला था। वह लकड़मंडी में लकड़ी की खरीद करने आया था। उसका भाई भी पीछे आ रहा था। सफाबादी गेट स्थित कोहली ट्रांसपोर्ट के पास विनोद हादसे का शिकार हो गया।
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर उसका राजिंदरा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। ट्रक के चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।