फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने किया 'पाप', गर्भवती बहन को दी प्यार करने की खौफनाक सजा...तड़प-तड़प कर मरी

Sun, 13 May 2018 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
गोली
विज्ञापन
युवती को प्यार करने की सजा अपनी जान देकर गंवानी पड़ी। वह गर्भवती थी और उसके साथ उसी के भाई ने इतनी क्रूरता की, देखकर सभी हिल गए। घटना हरियाणा के सोनीपत की है। गोहाना के गांव लाठ में आन के लिए हत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


झज्जर के गांव छपार के युवक ने अपने साले से ही लव मैरिज करने के कारण गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। झज्जर के गांव छपार निवासी विक्रम की शादी 2014 में गांव लाठ निवासी दीपक की बहन रोजी से हुई थी। रोजी का भाई दीपक उसके ससुराल गांव छपार आता रहता था।

इस दौरान उसे विक्रम की बहन नीकू (25) से प्रेम हो गया। प्रेम संबंधों के कारण दोनों ने तीन साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी और दोनों गांव लाठ में रहने लगे थे। विक्रम इसके बाद से अपनी बहन और साले से रंजिश रखने लगा। वीरवार दोपहर बाद विक्रम दो साथियों के साथ गांव लाठ पहुंचा, उसने ससुराल में पहुंचकर सभी से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय बना रही थी कि पीछे से गोली मार दी

pistol
नीकू जब रसोई में चाय बनाने गई तो विक्रम ने रसोई में जाकर नीकू की कनपटी पर गोली मार दी। नीकू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विक्रम साथियों के साथ भाग गया। पुलिस ने नीकू का शव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भेज दिया। पति के बयान पर पुलिस ने मृतका के भाई समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

गांव लाठ में झज्जर के युवक ने बहन के ससुराल पहुंचकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के पति के बयान पर एक नामजद समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सेठी मलिक, थाना प्रभारी, सदर गोहाना

गांव लाठ में भाई ने रंजिशन बहन की गोली मारकर हत्या की है। इसमें हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी और उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार कर वारदात से पर्दा उठाया जाएगा। युवक की बहन ने तीन साल पहले उसके साले से ही कोर्ट-मैरिज कर ली थी। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
- सतेंद्र गुप्ता, डीआईजी सोनीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें