फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में बेटी को काट डाला

Thu, 17 Apr 2014 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरमहल
विज्ञापन
विज्ञापन
निकटवर्ती गांव पुआदड़ा में बाप ने अपनी 15 साल की बेटी का कत्ल कर दिया। उसे शक था कि उसकी बेटी के किसी लड़के से संबंध हैं और लड़का लड़की को फोन करता है।
विज्ञापन


हत्या करने के बाद पिता भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पत्नी को बहाने से बाहर भेजा

15 साल की अमरवीर कौर ने दसवीं पास की थी। वह घर पर ही रहती थी। उसके पिता हरदेव सिंह को शंका थी कि बेटी का किसी लड़के से संबंध है। बुधवार को हरदेव सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे को किसी काम का बहाना बनाकर घर से बाहर भिजवा दिया।

सिर पर मारा तेजधार हथियार

जैसे ही पत्नी और बेटा बाहर गए, वैसे ही हरदेव ने धारदार हथियार से अपनी बेटी के सिर पर वार किया और चुन्नी से गला घोंट देने के बाद फरार हो गया। अमरवीर कौर की मां जब वापस आई तो उसने बेटी का शव खून से लथपथ देखा और शोर मचा दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

इसकी सूचना बिलगा पुलिस थाने तक पहुंची तो थाना प्रभारी नरिंदर औजला खुद मौके पर आए। पुलिस को खून से लथपथ दातर मौके से मिल गया है।

एसपी डी हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बताया कि हत्यारोपी को अपनी बेटी पर ही शंका थी, जिस कारण उसकी हत्या कर दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें