फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज करने पर बेटी-दामाद को खौफनाक सजा

Wed, 18 Mar 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह करने पर लड़की के पिता ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बेटी और दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मामला पंजाब के अमृतसर शहर का है। हत्या करने के बाद लड़की के पिता ने मौके पर ही खुशी मनाई। घटना की सूचना पर एसएसपी देहाती जसदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतकों की पहचान गुरजंट सिंह और मंजीत कौर निवासी गांव छिड्डन के तौर पर हुई है। दोनों ने करीब एक साल पहले घर से भाग कर शादी की थी।

मृतक गुरजंट सिंह के भाई मंजीत सिंह ने बताया कि मंजीत कौर कुछ दिनों से बीमार थी। सोमवार को दोनों बाइक पर अमृतसर दवा लेने गए थे और शाम करीब छह बजेगांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले घर से भाग कर कोर्ट मैरिज की थी

रास्ते में मंजीत के पिता बलविंदर सिंह और अन्य रिश्तेदार लखविंदर सिंह, कारज सिंह, बलदेव सिंह, गुरतेज सिंह और गुरभेज सिंह ने घेर लिया। और जबरदस्ती खेतों में ले गए।

इसके बाद सभी ने अपनी राइफलें और पिस्टलों के साथ दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां मारने के बाद आरोपियों ने दातरों के साथ दोनों के शरीर पर वार किए। इससे मौके पर उनकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके पर नाचने हुए कहने लगे कि बदला ले लिया गया है।

गुरजंट और मंजीत ने करीब एक साल पहले घर से भाग कर कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी करने के कुछ महीने बाद गुरजंट पत्नी के साथ अपने घर वापस आ गया और यहीं पर रहने लगा।  एसएसपी देहाती जसदीप सिंह ने कहा कि हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें