फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: ससुर ने दामाद को सरेराह काटा

Thu, 16 Apr 2015 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में एक और कॉनर किलिंग का मामला सामने आया है। मोगा जिले में ससुर ने दामाद को तेजधार हथियारों से काट डाला। इसके पीछे प्रेम विवाह से नाराजगी बताई जा रही है। दोनों पक्ष दलित परिवार से हैं और एक ही मोहल्ले में रहते हैं।
विज्ञापन


बधनी कलां थाना प्रमुख गुरमिंदर सिंह ने बताया कि कुलवंत सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी बधनी कलां के बयानों पर आरोपी गुरसेवक सिंह उसके बेटे गुरमीत सिंह के अलावा अवतार सिंह, काकु सिंह, सुलक्खण सिंह और इकबाल सिंह सभी निवासी बधनी कलां खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरसेवक सिंह अकाली विधायक राजविंदर कौर का नजदीकी रिश्तेदार बताया जाता है।

Trending Videos
विज्ञापन

अकाली एमएलए के नजदीकी रिश्तेदार समेत 6 खिलाफ केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने अपने बयानों में आरोप लगाया कि उसके भाई गुलाब सिंह उर्फ गुलाबा गुरसेवक सिंह की बेटी से प्रेम करता था और तकरीबन 6 महीने पहले उससे अदालत में विवाह कर लिया था और उसी समय से वे बाहर रहते थे।

दो दिन पहले ही गुलाब घर आया था। बुधवार दोपहर तकरीबन 12 बजे गुलाब घर से किसी काम से जा रहा था तो आरोपियों ने उसको रुलदू की चक्की के पास चौक में घेर लिया और उसकी तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। शव की दोनों बाजू, गर्दन, टांगें और दूसरे स्थानों पर तेजधार हथियारों के निशान थे।

पुलिस मुताबिक इस मौके पर एक आरोपी ने 12 बोर की बंदूक से फायर भी किया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद से कस्बे में दहशत का माहौल है। इस घटना की सूचना मिलते ही सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की। इस हत्या में नामजद आरोपी गुरसेवक सिंह महिला अकाली विधायक का नजदीकी रिश्तेदार बताया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें