फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: जमीन हड़पने का गम सह नहीं पाया होमगार्ड जवान, नहर में कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट मिला

Fri, 08 Oct 2021 06:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक होमगार्ड जवान ने राजस्थान नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन हड़पने के गम में जीरा थाना में तैनात एक होमगार्ड ने राजस्थान नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस को मल्लांवाला इलाके से होमगार्ड जवान का शव बरामद किया है। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में आरोपियों के नाम लिखे हैं, जिन्हें मौत का जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन


उधर, थाना मक्खू पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू की है। मृतक होमगार्ड जवान सुखदेव सिंह (54) निवासी नवां जीरा के बेटे एकमकार सिंह ने पुलिस को बताया कि पिता जीरा थाना में तैनात थे। पांच अक्तूबर को पिता ड्यूटी पर गए और घर नहीं लौटे। 

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा: मौत पर रोने वाला बेटा ही निकला पिता का 'कातिल', पुलिस को खुद दी थी हत्या की शिकायत
विज्ञापन


बेटे ने पिता के मोबाइल पर तीन बार कॉल की लेकिन बात नहीं हो सकी। पिता से बात नहीं होने पर पूरा परिवार घबरा गया और तलाश शुरू कर दी। थाना मक्खू के एएसआई कश्मीर सिंह ने परिजनों को फोन कर बताया कि राजस्थान नहर के किनारे से मोबाइल, बाइक, बूट व जुराबें मिली हैं। 

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहां उसके पिता का मोबाइल था। इसके बाद सात अक्तूबर की रात को सुखदेव का शव मल्लांवाला की तरफ से गुजरने वाली नहर से बरामद हुआ। नहर के पास मिले सामान में से परिजनों को सुखदेव के हाथ से लिखा सुसाइड नोट मिला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब की सियासत : अगला हफ्ता बेहद अहम, नई पार्टी का एलान कर सकते हैं अमरिंदर, कांग्रेस चौकस

नोट में आरोपियों के नाम लिखे हैं, साथ में लिखा है कि ये सभी उसकी मौत के जिम्मेदार हैं। इन्होंने धोखे से उसकी जमीन हड़प ली है। जमीन हड़पने में एक होमगार्ड जवान परमजीत सिंह भी शामिल है। उधर मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई सतनाम सिंह के मुताबिक एकमकार सिंह के बयान पर आरोपी गुरजिंदर सिंह निवासी मल्लांवाला, होमगार्ड जवान परमजीत सिंह व ग्रोवर मेडिकल जीरा के मालिक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। तीनों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें