फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः संगरुर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, श्री पालकी साहिब के साथ अग्नि को किया गया भेंट

Mon, 13 May 2019 09:36 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरुर(पंजाब)
विज्ञापन
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी
विज्ञापन
बरगाड़ी और बहबल कलां कांड अभी शांत नहीं हुआ था कि अब एक और बेअदबी का मामला सामने आ गया, वो भी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान से ठीक पहले। घटना संगरुर जिले के हलका अमरगढ़ के अधीन पड़ते गांव हथोआ की है। यहां गुरुद्वारा साहिब में रविवार सुबह श्री गुरू ग्रंथ साहिब समेत पालकी साहिब को अग्नि भेंट कर दिया गया। इससे सिख श्रद्धालुओं में काफी रोष देखने को मिल रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव हथोआ के गुरुद्वारा साहिब के पाठी जोगा सिंह सुबह चार बजे पाठ करने के लिए आए। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब का मुख्य दरवाजा खोलना चाहा, लेकिन उन्हें ताले टूटे हुए मिले। उन्होंने जब अंदर जाकर देखा तो चारों तरफ धुआं ही धुआं फैला था। उन्होंने तुरंत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी तदाद में लोग वहां पहुंच गए और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सरकार और पुलिस गंभीर होती, तो ऐसी घटना दोबारा न होती

सूचना मिलते ही मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल भी पहुंचे। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार व पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करके सख्त सजा दी जाए। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड, भाई बलजीत सिंह दादूवाल, भाई अमरीक सिंह अजनाला और सतकार कमेटी के नेताओं ने कहा कि यदि पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन ने बेअदबी की घटनाओं को गंभीरता से लिया होता तो इन पर अंकुश लगाया जा सकता है।

उन्होंने ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस प्रशासन ने गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो वे खराब मिले। मौके पर पहुंचे आईजी पटियाला अमरजीत सिंह राय ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और पुलिस प्रशासन फोरेंसिक टीम की मदद ले रहा है। सूचना मिलने पर एडीसी राजेश त्रिपाठी, एसएसपी संगरूर डॉ. संदीप गर्ग व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की विस्तार से जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें