फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक ठगी का ये कारनामा जान भौंचक्के रह जाएंगे

Mon, 13 Apr 2015 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक तो आपने ऑनलाइन ठगी, एटीएम कार्ड बदलकर हेराफेरी या फिर क्लोनिंग के जरिए ठगी का मामला ही सुना होगा। मगर इस बार हरियाणा के हिसार शहर में एक ऐसा पहला मामला सामने आया है कि शातिर ठग ने एक गवर्नमेंट टीचर की कम आय दिखाकर आयकर विभाग को ही चूना लगा दिया।
विज्ञापन


शहर में पहली बार रिटर्न ठगी का मामले सामने आने से आयकर विभाग के अधिकारियों के तो होश उड़ ही गए हैं साथ ही आयकर दाताओं के पांवों तले भी जमीन निकल गई है। इस ठगी के बाद आयकर विभाग के कर्मचारियों के शामिल होने पर पुलिस को शक है।
 
ये है मामला:; जिले में रिटर्न भरवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर 14 में रहने वाली न्यौली कलां राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीचर प्रवीन कुमारी ने मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में मैथ की टीचर ने बताया है कि आयकर विभाग में उसने 25 जुलाई 2014 को 25 हजार 550 रुपये रिटर्न जमा करवाया था।
विज्ञापन


जनवरी 2015 में जब विभाग रिटर्न ऑनलाइन करने लगा तो उन्होंने टीचर के पास कॉल की। विभाग के कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने पहले ही ऑनलाइन सभी डॉक्यूमेंट जिसमें सैलरी स्टेटमेंट, आईटीआर (इनकम टैक्स रिटर्न) जमा करवाया हुआ है। इतना ही नहीं जो इनकम टैक्स 25550 रुपये टैक्स जमा करवाया था उसमें से आपने 9280 रुपये रिफंड भी करवाए हैं।

जब टीचर ने मैनुअल रिटर्न जमा करवाने की बात कही और ऑनलाइन ऐसी कोई रिटर्न न भरने की बात कही तो मामले के बारे में पता चला। आयकर विभाग ने जब आयकर दाता का खाता खोलकर देखा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले की शिकायत टीचर ने सीएम विंडो में की है। सीएम विंडों में शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

... तो मामले से पर्दा उठाना शुरू हुआ

आयकर विभाग से फोन आने पर जब टीचर ने मैनुअल रिटर्न जमा करवाने की रसीद दिखाई तो मामले से पर्दा उठाना शुरू हुआ। ऑनलाइन रिटर्न भरने वाले ने टीचर की आय करीब 4 लाख रुपये दर्ज की हुई थी। जबकि मैनुअल में 5 लाख रुपये से अधिक थी। आय कम दिखाकर उसने 9280 रुपये रिफंड करवाए हुए थे।

आयकर विभाग की आरंभिक जांच में आया कि ये रुपये पीएनबी बैंक के किसी नलवा गांव निवासी रामानंद नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। हालांकि पेन कार्ड की कॉपी टीचर प्रवीन कुमारी का ही यूज किया गया है। ठग ने न जाने कितने ही रिटर्न जमा करवाने वाले करदाताओं के विभाग में जमा करवाए गए रुपये अपने खाते में रिफंड करवा लिए। अभी इसका खुलासा होना बाकी है।

कमिश्नर ने लिखा एसपी को पत्र: मामले का जब आयकर विभाग के अधिकारियों का पता चला तो उनके भी होश उड़ गए। आयकर विभाग के कमिश्नर ने एसपी हिसार को पत्र लिखकर मामले से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश करने की सिफारिश की है।
 
नलवा गांव से जुड़े तार: आरंभिक जांच में पुलिस को नलवा गांव से इस मामले के तार जुड़े होने के संकेत मिले हैं। हालांकि इस मामले में आयकर विभाग के किसी कर्मचारी का जुड़ा होना या फिर किसी सीए का शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है।

विभाग ने सील कराया खाता: टीचर प्रवीन कुमारी ने बताया है कि इस मामले के बाद जब ठग के जिस खाता नंबर में रुपये ट्रांसफर हुए थे कि जांच की गई तो पता चला कि उसके खाते में आयकर विभाग से कई बार रुपये आए हैं। विभाग ने इस खाते को सील करवा दिया है।
 
जिले में करीब 32 हजार रिटर्न भरने वाले: आयकर विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 32 हजार लोग रिटर्न भरते हैं। हालांकि इसमें इनकम टैक्स पे करने वाले भी हैं और कुछ नहीं भी।
 
राजेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना ने बताया कि टीचर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जिस एकाउंट में रुपये ट्रांसफर हुए हैं उसका खाता नंबर पीएनबी बैंक का तथा पता नलवा गांव का आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें