फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेपः स्कूल से लौट रही थी 9वीं की छात्रा, गन प्वाइंट पर उठा ले गए दो युवक

Tue, 27 Jun 2017 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
स्कूल से घर लौट रही 9वीं की छात्रा को दो युवक सरेआम गन प्वाइंट पर किडनेप करके ले गए और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना हरियाणा के हिसार की है। उकलाना थाना एरिया में नौवीं कक्षा की एक छात्रा का स्कूल से घर आते वक्त अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


छात्रा ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना करीब डेढ़ माह पूर्व हुई थी। घटना के बाद छात्रा सहम गई थी। उसने करीब डेढ़ महीने बाद अपनी मां को घटना के बारे में बताया। मां को जैसे ही मामले के बारे में पता चला वह बेटी को थाने में लेकर पहुंच गई। पीड़ित छात्रा ने कहा है कि 4 मई को उसके माता-पिता फतेहाबाद गए हुए थे।

वह स्कूल से जब घर आ रही थी तो टिंकू व समुंद्र नाम के दो युवक आए और उन्होंने उसे रास्ते में रोक लिया। समुंद्र ने उस पर पिस्तौल तान दी। उन्होंने उसे चुपचाप बाइक पर बैठने के लिए कहा। डर के मारे वह बाइक पर बैठ गई। फिर वे उसे गांव से बाहर खेतों की तरफ ले गए। वहां उसके साथ दोनों ने दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को गोली मारने की धमकी से सहम गई थी छात्रा

rape with minor girl
छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि समुंद्र ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो पूरे परिवार को गोली मार देंगे। पिस्तौल देखने के बाद वह डर गई थी। इसी के चलते वह परिवार को घटना के बारे में नहीं बता पाई। 24 जून को आखिर उसने अपनी मां को सारी बात बता दी। फिर परिवार के लोग उसे उकलाना थाना लेकर पहुंचे। उकलाना थाना पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया और कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कर केस दर्ज किया है।

छात्रा के बयान पर इस मामले में समुंद्र व टिंकू के खिलाफ अपहरण करने, गैंग रेप, जान से मारने की धमकी देने सहित पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है
- निर्मला, एएसआई उकलाना थाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें