फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार चर्च प्रकरण में बेहद सनसनीखेज खुलासा

Wed, 18 Mar 2015 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण को लेकर गांव के लोगों ने नए आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लालच के अलावा युवाओं को धर्म बदलने के बाद शादी का ऑफर तक दिया गया था।
विज्ञापन


गांव में अनुसूचित वर्ग के एक युवा को पादरी सुभाष ने लालच देते हुए मोटरसाइकिल भी दिलाई थी। मंगलवार को काफी संख्या में ग्रामीण सदर थाने पहुंचे।

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईसाई समुदाय के कुछ लोग गांव के लोगों को धर्मांतरण के लिए लालच दिए जा रहे थे। गांव के अनुसूचित वर्ग के एक युवा को लालच के तौर पर मोटरसाइकिल भी दिला रखी है।

गांव के कुछ दूसरे लोगों को आर्थिक मदद देने का लालच दिया। इसके अलावा युवाओं को धर्म बदलने पर शादी का ऑफर भी दिया गया था।

धरने पर बैठेगी पंचायत

हिसार जिले के आर्य समाजियों की एक मीटिंग मंगलवार को आर्य समाज मुकलान में सूबे सिंह आर्य जिला पार्षद व मंत्री आर्य समाज मुकलान की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में कहा गया कि गांव कैमरी में धार्मिक प्रवृत्ति के 14 लोगों पर पुलिस ने झूठा केस बनाया है। गांव में धर्म परिवर्तन कराने का षड़यंत्र रचा जा रहा था। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो ग्रामीणों पर ही केस दर्ज करा दिया गया।

इस मामले की जांच किसी आईएएस या आपीएस अधिकार से करवाकर इन 14 लोगों को केस से निकाला जाए। ऐसा नहीं किया गया तो पंचायत धरने पर बैठेगी।

विहिप ने गिरफ्तारी पर जताया विरोध

भारत माता मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं की मंगलवार को हुई आपात बैठक हुई। विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता विजय शर्मा ने कहा कि तथाकथित पादरी ने गांव में रिहायशी मकान का हवाला देकर निर्माण शुरू किया।

गांव वालों ने उसे समझाने का प्रयास किया था। सुभाष पादरी ने जानबूझकर उसे चर्च प्रचारित कर हिन्दू युवकों और देश व प्रदेश की सरकार को एक षड़यंत्र के अंतर्गत फंसाने का प्रयास किया।

विहिप ने मांग की है कि सुभाष पादरी के खिलाफ अवैध निर्माण व धर्मांतरण को लेकर मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

मामले को लेकर 18 को साध्वी देवा ठाकूर हिसार में

अखिल भारतीय हिंदू महासभा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकूर 18 मार्च को हिसार आएंगी। कैमरी गांव के 14 लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मामले को रद करवाने को लेकर गांव के लोगों व प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेगी।

उनके साथ हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच, प्रदेश अध्यक्ष रमेश पानू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। पूरे प्रकरण कि निष्पक्ष करवाने और हुए दर्ज मामले को रद करने को लेकर मांग की जाएगी।

चर्च के पास बढ़ाई पुलिस
धर्मांतरण के मुद्दे के बाद गांव में करीब 70 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इसमें एक बस तथा एक जिप्सी तैनात की गई है। पुलिस की यह टीम लगातार गांव में गश्त कर रही है। निर्माणाधीन चर्च के पास पीसीआर तैनात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें