फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Accident: हिमाचल रोडवेज ड्राइवर की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, कुचले जाने से गई जान

Mon, 19 May 2025 09:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में हिमाचल रोजवेज की बस चालक को दूसरी बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हिमाचल रोडवेज बस चालक बस लेकर चंडीगढ़ आया था। घटना से कुछ देर बाद उसे वापस बस लेकर जाना था। 
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड (आईएसबीटी) में हादसा हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। हादसा बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क पर हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक हिमाचल रोडवेज बस का ड्राइवर था। बस की टक्कर के बाद वह टायर के नीचे कुचला गया। मृतक ड्राइवर की पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित रौपा निवासी 50 साल के वेली राम के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।

पुलिस के अनुसार वेली राम रविवार रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच बस को सेक्टर-43 बस स्टैंड पर खड़ी कर दिया था। बस का कंडक्टर बस में सवारियां बिठा रहा था। थोड़ी देर में बस वहां से चलने वाली थी। वेली राम बस की बैटरी का डिस्टिल्ड वाटर लेने के लिए पैदल बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप पर जा रहा था। जैसे ही वह मेन सड़क पार करने लगा तो दूसरी ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी और वह नीचे गिर गया। बस चालक वेली राम को कुचलते हुए मौके से बस लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि नीले रंग की बस थी। पुलिस लाइट प्वाइंट पर चौराहों पर लगे कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें