फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र समेत 3 को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

Fri, 24 Aug 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
घायल छात्र पवन
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्र और एक्टिवा सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि छात्र और युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान इंडस्ट्रियल एरिया के कालोनी नंबर-4 निवासी 26 वर्षीय रिंकू के रूप में हुई है। वहीं, विशाल (17) और पवन (15) घायल हैं। 
विज्ञापन


हादसा गुरूवार दोपहर करीब 2.20 बजे हुआ। इंडस्ट्रियल एरिया के फेज-1 स्थित टोयोटा शोरूम के पास साइकिल पर छात्र पवन और उसके आगे एक्टिवा पर रिंकू और विशाल जा रहे थे। रिंकू एक्टिवा चला रहा था जबकि उसका दोस्त विशाल पीछे बैठा हुआ था। इतने में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पहले पवन को फिर एक्टिवा सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार पवन और दोनों दोस्त बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। 

टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुइ, जिससे आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने आनन-फानन में तीनों को जीएमसीएच-32 में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां रिंकू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि विशाल की हालात गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


बाल-बाल बची पवन की आंख
घटना के बाद छात्र पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद इस बात की जानकारी छात्र के परिजनों को दी गई। पवन के पिता दिनेश ने बताया कि वह अपने काम थे। उनका बेटा पवन सेक्टर-29 के एक स्कूल में 10वीं क्लास का छात्र है। वह सुबह स्कूल गया हुआ था। दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान उसके साथ यह हादसा हो गया। पवन के दाई आंख के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। गनीमत रही कि उसकी आंख बच गई। अभी उसका इलाज जीएमसीएस-32 में चल रहा है।

मौके पर नहीं मिला कोई हेलमेट
घटनास्थल से पुलिस को मौके से कोई हेलमेट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि जिस ट्रक ने टक्कर मारी, उसका रंग आर्मी कलर का था। फिलहाल पुलिस इन सब पहलुओं पर जांच में जुटी है।

दो कारों में टक्कर, एक घायल 
उधर, पीजीआई चौक के पास दो कारों जोरदार भिड़ंत हा गई। इस हादसे में एक कार सवार को गंभीर चोटे आई। पुलिस को दी शिकायत में कैथल निवासी सुमित ने बताया कि जब वह किसी काम से कार से जा रहा था तो इस दौरान उसके कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी, जिसे सुमेर सिंह चला रहा था। टक्कर लगने की वजह से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सेेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें