फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजरफ्तार कार ग्रिल से टकराई, पलटी

Thu, 31 Oct 2013 09:31 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजरफ्तार बाइक को ओवरटेक करते समय बुधवार शाम एक स्विफ्ट गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार अटावा चौक के पास डिवाइर पर लगी लोहे की ग्रिल से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो छात्राएं घायल हो गईं, जबकि कार चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो छात्राओं को सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-49 निवासी अभिषेक स्विफ्ट कार नं. पीबी 04क्यू-8341 से दो छात्राआें के साथ कालेज से घर की ओर जा रहा था। अटावा चौक से पहले अभिषेक सामने जा रही बाइक को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर लोहे की ग्रील से टकरा गई।

तेज रफ्तार होने के चलते लोहे की ग्रील मुड़ गई और गाड़ी सड़क के बीचाें बीच पलट गई। लोगाें ने गाड़ी से श्रेया, पलक और अभिषेक को बाहर निकाला। श्रेया और पलक लहूलुहान थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कार कांच सड़क पर फैल गया। कार चालक अभिषेक ने पुलिस को बताया कि ओवरटेक करते के चक्कर में हादसा हुआ है। पुलिस ने अभिषेक  के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें