फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हाईकोर्ट के वकील ने महिला कांस्टेबल के पैर पर चढ़ाई कार, पहुंची अस्पताल

Wed, 01 Aug 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
घायल महिला कांस्टेबल
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील ने पार्किंग नंबर-2 के समीप ड्यूटी पर तैनात एक महिला कांस्टेबल के पैर पर गाड़ी का टायर चढ़ा दिया। आरोपी कार चालक ने पहले कार को आगे किया और फिर पीछे, इससे महिला का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। कांस्टेबल नयागांव निवासी ऊषा (29) के साथ ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। घायल कांस्टेबल के पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे घटना की सूचना पर जीएमएसएच-16 पहुंचे इंस्पेक्टर ने ऊषा से पूछताछ की तो वह रो पड़ी। ऊषा ने बताया कि वकील गाड़ी को पार्किंग से बाहर गेट के समीप पार्क कर रहे थे। उसने वहां गाड़ी पार्क करने से रोका तो वकील ने शीशे बंद कर गाड़ी आगे बढ़ा ली। इससे कार का टायर कांस्टेबल ऊषा के पैर पर चढ़ गया।

 कांस्टेबल ऊषा ने पूछताछ को अस्पताल पहुंचे इंस्पेक्टर को शिकायत देने की बात कही, लेकिन सेंट्रल डिवीजन पुलिस केस दर्ज करने के बजाय देर रात तक मामले को दबाने के प्रयास में जुटी रही। डीएसपी सेंट्रल ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने कोई शिकायत ही नहीं की है। हालांकि, उन्होंने मामले की जांच जारी होने की बात कही। हादसे की सूचना पर घायल कांस्टेबल के पति भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें