डेरा सच्चा सौदा में साधुओं को कथित तौर पर नपुंसक बनाने की सीबीआई जांच की मांग पर हाईकोर्ट न हरियाणा सरकार को जांच का निर्देश दिया है। सरकार से पूछा है कि वह पता लगाए कि नपुंसक बनाने के पीछे कहीं डेरा मुखी का हाथ तो नहीं है।
जस्टिस के. कानन ने जांच की स्थिति रिपोर्ट एक महीने में ही पेश करने का निर्देश दिया है। सुनवाई 17 दिसंबर को होगी। डेरे के पूर्व श्रद्धालू हंसराज चौहान ने एडवोकेट नवकिरन सिंह के माध्यम से याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम श्रद्धालुओं को यह कहकर नपुंसक बनाते हैं कि ऐसा करने से श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे।
चौहान ने 166 साधुओं की सूची भी हाईकोर्ट में पेश की थी। इन्हें नपुंसक बनाने का आरोप है। हाईकोर्ट चौहान समेत आठ साधुओं की जांच करवा चुकी है, वह नपुंसक निकले थे।