फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से मंगवाकर स्कूटर पर करते थे हेरोइन की सप्लाई, 2 गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
जालंधर मे हेरोइन के साथ पकडे गए युवक पुलिस के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नशा रोकने के लिए बनाई गई एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) जालंधर रेंज को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने एसटीएफ जालंधर रेंज के एआईजी मुखविंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में 2 तस्करों को एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सोहन सिंह पुत्र अजीज सिंह निवासी गांव लोहगढ़, थाना महतपुर जालंधर और राज कुमार उर्फ राजा पुत्र दर्शन लाल निवासी लक्ष्मीपुरी स्लेम टाबरी जिला लुधियाना के रूप में हुई हैं।

पुलिस कमिश्नर पीके सिन्हा ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस ने बताया आरोपी सोहन सिंह और राज कुमार उर्फ राजा दोनों ही स्कूटर पर हेरोइन सप्लाई करने को घूम रहे थे। दोनों आरोपियों को थाना सात के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कंवरपाल ने पुलिस टीम के साथ पंजाब एवेन्यू कैंट रोड से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से एक किलो हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया आरोपी सोहन सिंह का भाई करनैल सिंह सोने की तस्करी में पाकिस्तान में गिरफ्तार हुआ था, जिसके चलते उसे नौ साल की सजा हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर पीके सिन्हा व अन्य पुलिस अधिकारी
भाई के पाक जेल में होने के कारण ही सोहन सिंह के वहां तस्करों के साथ अच्छे संबंध बन गए थे। उसका संपर्क इंग्लैंड निवासी नईम के साथ भी हुआ। नईम मूलरूप से पाकिस्तान का ही रहने वाला है।

नईम के माध्यम से ही पाकिस्तान से भारत में हेरोइन मंगवाई जाती थी। उन्होंने बताया कि फाजिल्का में सोहन सिंह के रिश्तेदार मक्खन और चंद के खेत बार्डर पर हैं। पाक तस्कर वहां हेरोइन फेंकते थे, जिसे मक्खन उठा कर सोहन को देता था।

इसके बाद सोहन अपने साथी राजकुमार के साथ हेरोइन को महंगे दामों में बेचते थे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सोहन सिंह जेल गया था और वहीं पर ही उसका संपर्क राज कुमार के साथ हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन का रिमांड हासिल किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें