किसी ने पहले एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन इसके बाद भी हत्यारे को चैन नहीं मिला। इसके बाद उसने शव के साथ जो काम किया उस पर आपको यकीन नहीं होगा।
रविवार को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर शव हाईवे के करीब एक संपर्क मार्ग के किनारे फेंक दिया गया। मृतक की शिनाख्त मिटाने के लिए शव पर कोई केमिकल भी डाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त कराए जाने को लेकर प्रयास शुरू कर दिये गए हैं।
कोतवाली रुड़की पुलिस को रविवार सुबह बेलड़ा गांव की एक महिला ने फोन कर बताया कि दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर स्थित कोर कालेज से कुछ पहले कलियर की ओर से कटने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित एक प्लाट में शव पड़ा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल तुरंत ही मौके पर पहुंचे। जानकारी पाकर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह भी पहुंच गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। साथ ही पूरा शरीर काला पड़ा हुआ था। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। मृतक ने ग्रे कलर का लोवर पहना हुआ है। गले पर बांयी ओर गहरे कट का निशान है। जिससे लग रहा है किसी धारदार हथियार से युवक की गर्दन पर वार किया गया है। जिससे उसकी मौत हुई होगी।