फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने पकड़ी 25 करोड़ की हेरोइन

Sun, 23 Nov 2014 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर सेक्टर के अंतर्गत बीओपी बारेके के पास शनिवार की रात बीएसएफ जवानों में 25 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की। घनी धुंध का फायदा उठाकर पाकिस्तानी तस्कर भाग निकले।
विज्ञापन


बीएसएफ के डीआईजी आरके थापा ने बताया कि दस दिन पहले ही बीओपी बारेके के पास नई बटालियन 105 तैनात हुई थी। इसका फायदा पाकिस्तानी तस्कर उठाना चाहते थे। लेकिन इस बटालियन के जवानों को इस एरिया की विस्तार से जानकारी दी गई थी।

डीआईजी ने बताया कि शनिवार की रात घनी धुंध पड़ रही थी। जवानों ने आधुनिक यंत्र के जरिये देखा कि आईबी क्रॉस कर एक व्यक्ति ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया और वापिस चला गया और तीन अन्य व्यक्ति आईबी क्रॉस कर फेंसिंग तक पहुंच गए। इस पर जवान सतर्क हो गए।
विज्ञापन


जवान पाकिस्तानी तस्करों को देखना चाहते थे। धुंध अधिक होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जब तस्करों ने फेंसिंग पार भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंकना शुरू किए तो सिर्फ आवाज सुनाई दे रही थी। पाकिस्तानी तस्कर बीएसएफ जवानों की हरकत को भांप गए और वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया  कि सर्च अभियान के दौरान मौके से  हेरोइन के पांच पैकेट मिले, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 करोड़ रुपये की हेरोइन है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें