फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में ट्रांसपोर्ट कंपनी में भीषण आग, रिहायशी इलाके में हड़कंप

Wed, 18 May 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट कंपनी में मंगलवार की सुबह भीषण आग
विज्ञापन
शहर के वर्कशाप चौक के पास स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें कम होने की बजाए तेजी से बढ़ती ही जा रही थीं। आग लगने से कंपनी का लाखों का नुकसान हो गया। फॉयर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद लगातार पानी बरसाते हुए आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए भारत अजीत ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक मनिंदर सिंह और कुलदीप सिंह ने कहा कि उन्हें मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने जानकारी दी कि उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग लगी है। वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि आग ने भीषण रूप ले लिया था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत फॉयर ब्रिगेड को सूचित किया। डेढ़ घंटे में बीस गाड़ियों ने भीषण आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

ट्रांसपोर्ट मालिकों ने कहा कि विभिन्न लोगों का सामान, जोकि अलग-अलग राज्यों में भेजा जाना था वह भी जलकर राख हो गया। साथ ही उनकी जरूरी दस्तावेज भी जल कर नष्ट हो गए। आग लगने के कारण आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल कायम हो गया था। कारण  था कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के साथ कई रिहायशी इलाके भी पड़ते हैं। आग पर काबू  पाने के लोगों ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी मिलने पर थाना डिवीजन नंबर दो के प्रभारी सिमरजीत सिंह  तुरंत पहुंचे और मौका संभाला।
विज्ञापन


फॉयर ब्रिगेड के सहायक जिला अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच कड़ी मेहनत के बाद फॉयर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, मगर ट्रांसपोर्ट कंपनी में पड़ा काफी सामान जल कर राख हो गया था। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें