घर के बाहर लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार घटना स्थल पर सुसाइड नोट भी मिला है, जिस चंडीगढ़ पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। वाई पूरन सिंह 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर में खुद को गोली मारी है। उधर, घटना के बाद उनके घर पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच पहुंचाया है।
डीजीपी और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की शिकायत की थी
जानकारी के अनुसार आईजी वाई पूरन कुमार बीते डेढ़ वर्ष से काफी सूर्खियों में रहे थे। उन्हें एडीजीपी रैंक से आईजी रैंक में प्रमोट किया गया था। आईजी वाई पूरन कुमार ने पिछले वर्ष वन ऑफिसर वन हाउस पॉलिसी के तहत शिकायत दी थी और प्रदेश के कई अफसरों की शिकायत की थी। इस वजह से वह सूर्खियों में आए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कई आईपीएस अफसरों ने एक से ज्यादा सरकारी आवास ले रखे हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व डीजीपी और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पर भी जाति के आधार पर भेदभाव करने की शिकायत आयोग से की थी।
चंडीगढ़ पुलिस को 1.30 बजे मिली थी सूचना- एसएसपी
वहीं घटनास्थल पर मौजूद चंडीगढ़ पुलिस की महिला एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना दोपहर 1.30 बजे मिली थी। सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची। जहां घर पर सुसाइड की घटना हुई थी। घर से आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का शव बरामद हुआ है। घटना स्थल पर सीएफएसएल टीम सबूत जुटा रही है। पुलिस की जांच जारी है।