फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: जमीन विवाद में पुत्रवधु व दो पोतों ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

Fri, 21 Aug 2020 04:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह रेवाड़ी के गांव खोल में जमीनी विवाद में पुत्रवधु व दो पोतों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। खोल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की शिकायत पर बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है और मृतक की पुत्रवधु व दो पोतों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव खोल निवासी 65 वर्षीय जगदीश सिंह के दो बेटे हैं।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से उसकी पुत्रवधु व उसमें जमीनी विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह बुजुर्ग जगदीश मृत अवस्था में उसी के घर के सामने खून से लथपथ हालात में मिला। जिसकी सूचना परिजनों ने खोल पुलिस को दी। मृतक के दूसरे लड़के अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार सुबह उसका पिता गेट पर गिरा हुआ था और उसके हाथ से खून निकल रहा था। 

जैसे ही वह घर से बाहर निकला तो उसने अपनी भाभी व उसके दो पुत्रों को भागते हुए देखा। एसएचओ खोल संजय कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र की शिकायत पर पुत्रवधु व उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया गया। मृतक का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें