दो युवकों ने मां के साथ सो रही 16 साल की लड़की को अगवा किया। रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद जो हुआ, सभी के होश उड़ गए। घटना हरियाणा के हांसी की है। युवक ने एक किशोरी को रात में उसके घर से अगवा कर लिया। किशोरी को एक बंद फैक्ट्री में ले जाकर उसने पूरी तरह दुष्कर्म किया। तड़के करीब चार बजे किशोरी की आवाज सुनकर फैक्ट्री पहुंचे किशोरी के दो भाइयों और दो आरोपियों में हाथापाई हो गई।
इस दौरान टायलेट की दीवार और छत गिरने से किशोरी मलबे में दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोरी के दोनों भाई घायल हैं। पुलिस ने एक आरोपी दिनेश के खिलाफ पोक्सो एक्ट-8 के तहत रेप और हत्या का केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे आरोपी सुखदेव के खिलाफ तथ्यों को छिपाने और पता होने के बावजूद आरोपी के बारे में जानकारी नहीं देने के तहत मामला दर्ज किया है।
उधर, नागरिक अस्पताल पहुंचे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. सुल्तान सिंह व नगर परिषद हांसी चेयरपर्सन प्रतिनिधि रिंकू सैनी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिटी थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि आरोपी का लड़की के परिजनों के घर आना-जाना था। वह उसी कालोनी में रहता है। दोनों पक्षों में हुई धक्का-मुक्की के चलते शौचालय की दीवार गिरने से युवती की मलबे में दबने से मौत हुई है।