फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पाकिस्तानी सेना का गीत व वीडियो शेयर किया, हंगामा

Thu, 20 Jul 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
facebook crime
विज्ञापन
कश्मीरी मूल के एक कपड़ा व्यापारी पर पाक सेना के गीत और सीमा पर नापाक हरकतों का वीडियो फेसबुक व अन्य सोशल साइट पर लाइक व शेयर करने का आरोप लगा भाजपा व हिंदू संगठनों ने पुलिस चौकी व थाने में हंगामा किया। नारेबाजी कर व्यापारी की दुकान बंद करा दी।
विज्ञापन


देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग को भाजपा मसूरी मंडल की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने व्यापारी को कोतवाली बुलाकर उसका मोबाइल जब्त कर जांच के लिए आईटी सेल भेज दिया।

उधर, व्यापारी का तर्क है कि उसका मोबाइल हैक कर किसी ने यह हरकत की है। उसे इसकी जानकारी नहीं है। मामले को लेकर पर्यटन नगरी में तनाव का माहौल है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की हार पर पाकिस्तान के पक्ष में कश्मीरी युवाओं ने यहां नारेबाजी की थी। 
विज्ञापन

व्यापारी ने यह दी दलील

hindu organizations protest
कुलड़ी पुलिस चौकी के सामने कश्मीरी मूल के एक कपड़ा व्यापारी की कपड़े की दुकान है। बुधवार दोपहर व्यापारी पर पाक सेना का वीडियो और गीत सोशल साइट पर शेयर करने का आरोप लगा भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, भाजयुमो अध्यक्ष राकेश रावत, कुशाल सिंह राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, उत्तराखंड होटल एसोसियेशन अध्यक्ष संदीप साहनी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धर्मपाल सिंह पंवार, त्रिलोक सिंह चौहान आदि समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कुलड़ी पुलिस चौकी के सामने हंगामा किया।

उसके बाद थाने पहुंच व्यापारी के खिलाफ तहरीर देकर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। पुलिस ने व्यापारी को थाने बुलाकर पूछताछ की, व्यापारी का कहना था उसका फोन हैक कर यह हरकत की गई है। उसे इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर जांच के लिए आईटी सेल भेज दिया। 
विज्ञापन

एक माह पहले हुए घटनाक्रम से जुड़ा

protest in police station
थाना मसूरी के इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि व्यापारी ने पाक सेना के वीडियो या गीत लाइक व शेयर किया है नहीं। व्यापारी का मोबाइल जब्त कर जांच के लिए आईटी सेल भेजा गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

भारत-पाक मैच और बुधवार की घटना को एक-दूसरे से जोड़कर देखा जा रहा है। एक माह पहले जब नगर में दूसरे संप्रदाय के युवाओं ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। जिससे शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। बुधवार को थाने में कुछ लोगों ने कश्मीरियों संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें