फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को जेल से छुड़ाने की कही बात, घर बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल

Sat, 13 Oct 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के यमुनानगर में पति को जेल से छुड़ाने की बात कहकर एक व्यक्ति ने महिला को घर बुलाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और एक लाख रुपये ऐंठ लिए। जब आरोपी ज्यादा परेशान करने लगा तो पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन


 महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक महिला ने बताया कि वह सिलाई का काम करती है। उसकी दुकान के बाहर बोर्ड पर उसका मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। पिछले साल 13 जनवरी उसका पति नशे के केस में जेल चला गया था। 

इस दौरान मार्च 2017 में शाहपुर रोड निवासी विशाल ने उसे फोन किया और उससे बातचीत शुरू की। तब आरोपी उसे कहने लगा कि वह उसके पति को जेल से छुड़वा देगा। बीते वर्ष 15 मार्च को आरोपी ने उसके पति के केस के बारे में पूछने के लिए उसे अपने घर बुलाया। इस दौरान कोई और नहीं होने के चलते आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। 
विज्ञापन


आरोपी उसे वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा। सात जुलाई को पति जेल से बाहर आ गया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो पति को दिखाने की धमकी देकर पीड़िता से एक लाख रुपये ऐंठ लिए। लेकिन इसके बाद भी वह परेशान करने लगा। महिला ने बताया कि बीती नौ अक्तूबर की रात को आरोपी उनके घर पर आया और पत्थर फेंकने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उन्होंने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी।        
 
महिला थाना एसएचओ इंस्पेक्टर शीलावंती का कहना है कि मामले में आरोपी विशाल के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें