फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: गुरदासपुर के एसपी अगवा, सेना की वर्दी में थे किडनैपर

Sun, 03 Jan 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
तबादले के दो दिन ही गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह को उनकी गाड़ी समेत अगवा कर लिया गया। आरोपी 4 बताए जा रहे हैं, जो सेना वर्दी में थे। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन गाड़ी व उनके गनमैन और कुक को लेकर चले गए। बाद में गनमैन को घायल करके छोड़ दिया।
विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस ने सक्रिय होते ही पठानकोट, गुरदासपुर व होशियारपुर जिलों की सीमा में नाकाबंदी कर दी। साथ ही, जम्मू से लगने वाले पाकिस्तान बॉर्डर को सील कर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

एसपी सलविंदर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बीती रात उन्हें जगत नाम के व्यक्ति ने फोन कर उन्हें तलूर गांव बुलाया। वह अपने ज्वेलर साथी, गनमैन व कुक के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन

गाड़ी पठानकोट के अकालगढ़ गांव के पास खेतों में मिली

पठानकोट के समीप गांव कालोलियां में सेना वर्दी पहने हथियारबंद करीब 4 लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। सभी के पास AK47 रायफल थीं।

एसपी के मुताबिक उक्त आरोपी ज्वेलर साथी को वहीं पर उतार कर एसपी, उनके गनमैन और कुक को गाड़ी समेत अगवा कर ले गए। सुबह उनकी गाड़ी पठानकोट के अकालगढ़ गांव के पास खेतों में मिली।

आइजी लोकनाथ सहित कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दे की एसपी सलविंदर सिंह का 2 दिन पहले गुरदासपुर से तबादला हुआ था और वे वीरवार को ही रिलीव हुए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें