फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन और नशे के कैप्सूलों समेत दिल्ली निवासी 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Thu, 19 May 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक किलो हेरोइन और नशीले कैप्सूलों के साथ दिल्ली निवासी 3 ड्रग तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पहली गिरफ्तारी जीरकपुर में हुई जहां पुलिस ने एक युवक को नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद आसिफ निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। जब कि वह लालड़ू में रहकर नशे का कारोबार करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके अदालत में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात गुप्त सूचना के आधार पर जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर पुलिस ने नाकाबंदी करके लोगों की चेकिंग शुरू कर दी। करीब डेढ़ बजे हीरो स्पलेंडर बाइक सवार युवक ने पुलिस को देख अचानक रुक गया और जब पुलिस ने शक के आधार पर उसके पास जाने की कोशिश की तो युवक पीछे की ओर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा करके बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। युवक की जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से चार सौ कैप्सूल बरामद हुए। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पंचकूला और बरवाला से नशीले कैप्सूल खरीदकर जीरकपुर, डेराबस्सी व लालड़ू की केमिस्ट शॉप्स व अन्य लोगों को सप्लाई करता था। आरोपी लालड़ू स्थित एक किराए के मकान में रहकर अपना नेटवर्क चलाता था। फोन के जरिए पहले ऑर्डर बुक करता था और फिर पंचकूला से खरीदकर इनकी सप्लाई करता था। जांच अधिकारी एएसआई तिलकराज ने बताया कि पुलिस ने नशा विरोधी मुहिम चला रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक किलो हेरोइन समेत दिल्ली के दो तस्कर काबू

गिरफ्तार
उधर पटियाला पुलिस ने दिल्ली के दो तस्करों को एक किलो हीरोइन समेत गिरफ्तार किया है। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बुधवार को पुलिस लाइन में बताया कि पुलिस पार्टी चेकिंग के संबंध में राजपुरा के नजदीक सरहंद-पटियाला बाइपास पर मौजूद थी।

इस दौरान राजपुरा साइड से पैदल आ रहे एक नौजवान को शक के आधार पर जब रोक कर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके हाथों में पकड़े काले रंग के प्लास्टिक के लिफाफे से एक किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान अशोक कुमार पुत्र जैकरन निवासी मंगोलपुरी दिल्ली के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ सिटी राजपुरा में केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ दौरान यह बात सामने आई कि उसका संबंध दिल्ली के इंटरनेशनल स्मगलरों के साथ है। इसके बाकी साथी तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद हैं। यह सभी स्मगलर सारा धंधा जेल से ही चला रहे हैं। पूछताछ दौरान बताया कि वह यह हेरोइन बलदेव कृष्ण उर्फ बिल्लू निवासी पंजाबी कैंप दिल्ली के पास से लेकर आया था। जिसको 17 मई 2016 को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आगे यह हेरोइन उसने लुधियाना में किसी व्यक्ति को सप्लाई करनी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें