अपनी दुल्हन को लेकर लौट रहा था कि घर पहुंचने से पहले दुल्हे पर कहर टूट गया। उसे ऐसी बात पता चली, सुनकर वह फूट-फूट कर रोया। मामला हरियाणा के अंबाला का है। चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर कांगू के पास टैंपो-ट्रेवल खाई में गिरने से जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनमें दूल्हे की मां नीलम सेठी भी शामिल हैं।
वहीं जैसे ही यह खबर घर पहुंची, शादी की खुशियां मातम में बदल गई। अब दूल्हे के घर में सन्नाटा पसरा है। 10 दिसंबर की रात को अंबाला के रहने वाले विवेक सेठी की हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर में शादी थी। सभी रविवार सुबह ही सुंदरनगर के लिए टैंपो-ट्रेवल व अन्य गाड़ियों से रवाना हो गए।
सोमवार को बराती दुल्हन को विदा कराकर अंबाला की तरफ लौट रहे थे। दूल्हे की मां सहित 14 बराती टैंपो-ट्रेवल में सवार थे, लेकिन दोपहर के समय गांव कांगू के पास पहुंचे तो ट्रैंपो-ट्रेवल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
हादसे में धर्मपाल, महेंद्र टक्कर व पत्नी संतोष रानी, नीलम सेठी, शशि ओबराय की मौके पर मौत हो गई, जबकि हरीश सेठी, रीमा देवी, दर्शना देवी, ड्राइवर विक्रम सिंह पूजा विहार कैंट घायल हो गए।