फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः शादी के कुछ घंटों बाद दोस्तों संग पार्टी करने निकला, हादसे में मौत, जीजा भी नहीं रहे

Thu, 12 Mar 2020 04:21 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शादी के कुछ घंटों बाद युवक अपने जीजा को साथ लेकर दोस्तों संग पार्टी करने निकल गया। लेकिन हादसे में दोनों की जान चली गई। हादसा लुधियाना में भट्टिया रोड पर बुधवार रात हुआ और बुधवार को ही उसकी शादी हुई थी। हादसे में हिमाचल के मंडी निवासी दूल्हे के जीजा की भी मौत हो गई। अन्य पांच घायलों को डीएमसी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


थाना सलेम टाबरी प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि कार में सवार लोगों ने शराब पी रखी थी। उनकी गाड़ी कैंटर के नीचे जा घुसी थी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। अन्य घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। भट्टिया निवासी राहुल का विवाह बुधवार को गांव भोरा (लुधियाना) वासी मधु के साथ हुआ था।

बुधवार शाम वह डोली लेकर घर पहुंचा था। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। देर शाम को दूल्हा अपने कुछ रिश्तेदारों को साथ लेकर शादी का जश्न मनाने के लिए कार में घर से निकल गया। देर रात शराब पीने के बाद वह कार से रात लगभग 10.30 बजे अपने घर से लौट रहे थे। जस्सियां चौक पर उनकी तेज रफ्तार कार आगे जा रहे कैंटर के नीचे घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेन मंगवाकर कार को नीचे से निकाला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन मंगवाकर कार को नीचे से निकाला। हादसे में दूल्हे राहुल और मंडी निवासी उसके जीजा राजू की मौत हो गई। कार में सवार दूल्हे के भाई आशु, ताऊ के बेटे अजय, दोस्त नवीन और चिंटू को गंभीर चोटें आई। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कार में सवार अनीश कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे डीएमसी में भर्ती करवाया गया है।

अंडे लेकर जम्मू जा रहा था कैंटर चालक
जम्मू निवासी शमशेर कोहली के अनुसार वह गांव सराभा से अंडे लेकर जम्मू की तरफ जा रहा था। जालंधर बाईपास से वह सर्विस लेन में अपना कैंटर चला रहा था। जैसे ही वह जस्सियां के पास पहुंचा तो उसके कैंटर से पीछे से एक जोरदार झटका लगा। उसने तुरंत कैंटर के ब्रेक लगा दिए। इसके बाद पीछे आकर देखा तो कार कैंटर के नीचे घुसी हुई थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर क्रेन बुलाकर किसी तरह कार को कैंटर से नीचे से निकाला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें