फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां नोटबंदी फेल, 2000 के नोट घूस लेता सरकारी मुलाजिम गिरफ्तार

Wed, 16 Nov 2016 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
घूस लेता सरकारी मुलाजिम गिरफ्तार
विज्ञापन
पुराने नोट बंद होने के बाद भी रिश्वतखोरी पर लगाम लगती नहीं दिख रही। विजिलेंस टीम ने मंगलवार को हिसार में एक वेटरनरी सर्जन को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला है कि वेटरनरी सर्जन अक्षय कुमार ने शिकायतकर्ता से नए नोटों की डिमांड की थी। विजिलेंस टीम ने उसे दो हजार के दो नए नोट व 100-100 रुपये के दस नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी ने यह राशि लोन की वेरीफिकेशन और वेल्युएशन की एवज में मांगी थी। 
विज्ञापन

दो हजार के दो नए नोट व 100-100 के 10 पाउडर लगे नोट पकड़े

arrest - फोटो : demo pic
आजाद नगर निवासी अजय कुमार ने एसपी विजिलेंस को शिकायत में बताया था कि उसे तीन पशुओं की सब्सिडी लेनी थी, जिसके लिए उन्होंने जहाजपुल स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में पशुओं की वेल्युएशन व वेरीफिकेशन करवानी थी। इसके लिए वह वेटरनरी सर्जन टोहाना के जमालपुरसेखां निवासी अक्षय कुमार से मिला।

वेटरनरी सर्जन ने इसकी एवज में 10 हजार रुपये की डिमांड रखी। आखिर दोनों में पांच हजार रुपये में सहमति बन गई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसपी विजिलेंस ने इंस्पेक्टर भूपेंद्र के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने अजय कुमार को रसायन लगे पांच हजार रुपये देकर अक्षय कुमार के पास भेजा। अजय ने अस्पताल में पहुंचकर जैसे ही वेटरनरी सर्जन को रुपये पकड़ाए, टीम ने छापा मारकर उसे दबोच लिया। उससे बरामद किए गए पांच हजार रुपयों में दो हजार के दो नए नोट और 100 रुपये के दस नोट थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें