फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई की फ्लाइट से मिला 76.28 लाख का सोना, युवक गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2019 03:27 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से आई फ्लाइट से मंगलवार को कस्टम विभाग ने 76 लाख 28 हजार रुपये का सोना पकड़ा है। 2 किलो 330 ग्राम यह सोना 20 बिस्कुट के रूप में था। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मानसा निवासी राजकुमार को काबू किया है। आरोपी सोने के बारे में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 11.25 बजे दुबई से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट पहुंची। इस बारे में कस्टम विभाग के अधिकारियों को सूचना पहले ही मिल गई थी। इसके बाद टीम ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने सोना सीट नंबर 18 ए में लगी पाइप में छिपा रखा था।

काले रंग के कपड़े में काली टेप से लिपटे 2 बंडलों के रूप में यह सोना बरामद हुआ। जिक्रयोग है कि गत सप्ताह भी मंगलवार के दिन ही दुबई से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह पहुंची फ्लाइट से कस्टम अधिकारियों ने 3500 ग्राम वजन के करीब 1 करोड़ 14 लाख कीमत के 30 सोने के बिस्कुट एक सीट के साथ दरार में से बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें