फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: घर की अलमारी में रखे सोने के 16 तोले जेवरात चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Wed, 20 Apr 2022 03:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में जन्नत निवासी 131 डीसी कालोनी ने बताया कि उनके घर की अलमारी के लॉकर में 16 तोले सोना के हार, अंगूठी और चैन रखी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा शहर की डीसी कॉलोनी में एक मकान से चोर अलमारी में रखे 16 तोले सोने के जेवरात ले गए। जिस मकान में चोरी हुई है वहां पर यह जेवरात बंगलूरू निवासी रिश्तेदार ने रखे थे। शादी समारोह में जाने के लिए रिश्तेदार ने सोने के जेवरात मांगे तो वहां से नहीं मिले। इस संबंध में पीड़ित ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


शिकायत में डीसी कॉलोनी निवासी जन्नत ने बताया कि उनके घर की अलमारी के लॉकर में 16 तोले सोने के हार, अंगूठी व चेन रखा हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह जेवरात उनके रिश्तेदार मीनू चौधरी निवासी बंगलूरू का था। 14 अप्रैल को शादी में जाना था, इसलिये उन्होंने सोना मांगा। डिब्बा अलमारी से निकालकर दे दिया। डिब्बा खोला तो उसमें जेवरात नहीं थे।

शिकायतकर्ता जन्नत ने बताया कि उन्होंने यह जेेवरात 23 फरवरी के बाद 14 अप्रैल को ही संभाले। उन्होने बताया कि उनके परिवार में उनके अलावा नाना, नानी और तीन किरायेदार पति, पत्नी और 11 वर्षीय बच्चा रहते हैं। घर में कामवाली बाई भी काम करती है।
विज्ञापन


जिसे घर में अलमारी और लॉकर की चाबी का अंदाजा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर शिकायत दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध बताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें