फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार को नहीं मिली मंजिल, कोर्ट में प्रेमिका ने सबके सामने कर डाला ये काम

Thu, 20 Apr 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
कोर्ट की पहली मंजिल से कूदी प्रेमिका - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
प्यार में जीने मरने की कसमें खाई और जब प्यार को मंजिल नहीं मिली तो प्रेमिका ने अपनी पीड़ा को बताने के लिए खौफनाक कदम उठा डाला। घर से भागकर कथित तौर पर शादी करने के बाद न्यायालय में सरेंडर करने पहुंचे प्रेमी जोड़े में से प्रेमिका ने कोर्ट परिसर की पहली मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही प्रेमी ने भी पुलिस हिरासत में अपनी नस काटने का प्रयास किया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज किया है। 

बताया जा रहा है कि एक गांव की युवती का दूसरे गांव के युवक से प्रेम प्रसंग था। युवक का युवती के मामा के घर आना जाना था। पास में ही लड़की का भी घर है। सितंबर 2016 में दोनों घर से चले गए थे। युवती के परिजनों ने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को खोज लिया। इस मामले में युवक को करीब दो माह बाद जमानत मिली थी। जमानत मिलने के बाद दोनों फिर घर से फरार हो गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्रेमी ने भी किया नस काटने का प्रयास किया

प्रेमी ने की सुसाइड की कोशिश - फोटो : Demo Pic
बताया जा रहा है कि बाद में दोनों ने शादी कर ली। इसी बीच युवक की 24 मार्च 2017 को कोर्ट में पेशी थी, लेकिन वह पेशी पर नहीं पहुंचा। इस पर अदालत ने युवक को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किए थे और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस पर दोनों बुधवार को अदालत में सरेंडर करने पहुंचे थे। जब युवती सुनवाई के दौरान अदालत से बाहर आई तो उसने कोर्ट परिसर की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। 

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जब युवक को इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस हिरासत में हाथ की नस काटने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। बाद में युवक को भी अस्पताल ले जाया गया। युवती की हालत खतरे से बाहर है।

अस्पताल में दाखिल युवती ने बताया कि वह युवक के साथ रहना चाहती थी इसलिए उसने ऐसा किया। वहीं, युवक को पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज करके हिरासत में ले लिया है।

थाना सिविल लाइन प्रभारी जसवंत सिंह के अनुसार युवती के नाबालिग होने के कारण उसे नारी निकेतन या परिजनों के पास भेजा जाना था। इसकी जानकारी होने पर युवती के कोर्ट परिसर की पहली मंजिल से छलांग लगाने की बात सामने आई है।

पुलिस ने उसके खिलाफ सुसाइड का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज किया है। वहीं, बख्शीखाना इंचार्ज की शिकायत पर युवक के खिलाफ नस काट कर आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें