फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट में 4 को दोषी ठहरा छात्रा ने की खुदकुशी

Mon, 28 Mar 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बठिंडा। जिले के गांव संगत कलां में एक स्कूली छात्रा ने चोरी के आरोपों से तंग आकर सप्रे निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना संगत पुलिस ने युवती की किताबों से मिले सुसाइड नोट के आधार पर एक युवती सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मृतक छात्रा की पहचान चरणजीत कौर के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा नामजद किए गए आरोपियों की पहचान गुरप्यार सिंह, हरजीत सिंह,हरमनदीप कौर निवासी गांव संगत कलां और सिकंदर सिंह निवासी गांव गुरू के जिला बठिंडा के तौर पर हुई है।

थाना संगत के एएसआई मघर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले छात्रा के चाचा की लड़की हरमनदीप कौर का मोबाइल सिम चोरी हुआ था इसके लिए वे लोग छात्रा पर शक जताते थे और लोगों को छात्रा द्वारा सिम चोरी करने का कहकर उसको बदनाम करते थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपों से तंग आकर छात्रा ने सप्रे निगल कर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि छात्रा से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वे चारों मिलकर साजिश के तहत उसे चोरी हुए मोबाईल सिम के ‌लिए पूरे गांव में बदनाम कर दिया है जिससे आहत होकर वह खुदकुशी कर रही है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक छात्रा की मां हरजीत कौर की शिकायत पर सुसाइड नोट में ‌लिखे चारों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें