फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पंजाब पुलिस के मुलाजिम ने लाइसेंसी रिवाल्वर से की प्रेमिका की हत्या

Thu, 29 Sep 2022 12:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पुलिस कमिश्नर डॉ कौस्तव शर्मा ने बताया कि सुखविंदर सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश हो रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्मदिन मनाने के दौरान प्रेमिका के साथ हुई कहासुनी से गुस्साए पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी। घटना गुरुवार सुबह करीब 3.30 बजे घुमार मंडी के न्यू प्रेम नगर इलाके की है। घटना में कांस्टेबल के साथ-साथ उसके एक दोस्त और मृतक युवती की सहेली ने साथ दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने हत्या के बाद इसे आत्महत्या में बदलने की कोशिश की। मृतक युवती फिरोजपुर के गांव महू निवासी मनदीप कौर थी। 

विज्ञापन


कमिश्नरेट पुलिस ने बारीकी से जांच की तो हत्यारोपियों की चालाकी धरी रह गई। देर रात कांस्टेबल सुखविंदर सिंह, उसके दोस्त नोनी और मनदीप कौर की सहेली तनु के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के मुताबिक, गांव महू निवासी मनदीप कौर काफी समय से लुधियाना में ही पीजी में रहती थी। वह यहां हेल्थ केयर का काम करती थी। मनदीप का परिवार के साथ भी विवाद रहता था। इस कारण वह ज्यादातर लुधियाना में ही रहती थी। मनदीप कौर के थाना डिवीजन नंबर पांच में तैनात पंजाब पुलिस के कांस्टेबल सुखविंदर सिंह के साथ प्रेम संबंध थे। 
विज्ञापन


बुधवार को कांस्टेबल सुखविंदर सिंह का जन्मदिन था और वह देर शाम को अपने एक दोस्त नोनी के साथ मनदीप के पीजी में चला गया। यहां पहले से ही आरोपी तनु भी मौजूद थी। चारों ने जन्मदिन की पार्टी की। मनदीप कौर ने सुखविंदर सिंह को उसके जन्मदिन के तोहफे में मोबाइल फोन दिया। इसी दौरान उसकी मनदीप से कहासुनी हो गई। 

गुस्साए सुखविंदर ने देर रात करीब तीन बजे अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से मनदीप कौर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। नोनी और तनु भी वहां मौजूद थे। मनदीप कौर की हत्या के बाद तीनों ने इसे आत्महत्या में बदलने की साजिश रची। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए वहां ऐसा सीन क्रिएट किया कि यह आत्महत्या लगे। इसके बाद वह तीनों फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जांच की। जांच के दौरान उनकी साजिश सामने आ गई। 

पुलिस कमिश्नर डॉ कौस्तव शर्मा ने बताया कि सुखविंदर सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश हो रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें