फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पटियाला में सामान लेने गई किशोरी को युवकों ने चाकुओं से गोदा, सदमे में आई छोटी बहन ने भी दम तोड़ा

Thu, 07 Mar 2024 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मृतका की मां मनजीत कौर ने कहा कि आरोपी लड़कों में से एक को वह जानती है, जिसका नाम अरुण है। आरोपी पहले भी उसकी लड़की को तंग करते थे। अरुण उसकी लड़की से शादी करना चाहता था। इस संबंध में उनकी तरफ से पुलिस में भी शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
सलमा और हुसनप्रीत - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला की संजय कालोनी में पेट में चाकू से वार करके 15 साल की लड़की का कत्ल करने का मामला सामने आया है। सदमे में लड़की की छोटी बहन की भी मौत हो गई है। एक साथ दो बेटियों की मौत होने से परिवार में मातम का माहौल पसरा है। फिलहाल थाना कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


कत्ल की गई लड़की की पहचान सलमा के तौर पर हुई है। मृतका की मां मनजीत कौर निवासी संजय कालोनी ने बताया कि बुधवार देर शाम उनकी बड़ी लड़की सलमा घर के नजदीक बाजार से कुछ सामान लेने गई थी। वापस लौटते समय मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों ने सलमा का रास्ता घेरा और जबरन उसे खींच कर ले जाने लगे। इस पर सलमा ने अपना हाथ छुड़ाकर जैसे ही भागना चाहा, तो आरोपियों ने चाकू से उसके पेट में वार कर दिया। 

शोर सुनकर मनजीत कौर घर से बाहर निकली, तो देखा कि बेटी खून से लथपथ जमीन पर गिरी पड़ी थी। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़ी बहन की मौत से सदमे में आई छोटी बहन हुसनप्रीत (छह साल) की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका की मां मनजीत कौर ने कहा कि आरोपी लड़कों में से एक को वह जानती है, जिसका नाम अरुण है। आरोपी पहले भी उसकी लड़की को तंग करते थे। अरुण उसकी लड़की से शादी करना चाहता था। इस संबंध में उनकी तरफ से पुलिस में भी शिकायत की गई थी। इस मौके पर अस्पताल पहुंचीं भाजपा नेता जयइंद्र कौर ने कहा कि परिवार वालों के मुताबिक पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया। जयइंद्र कौर ने कहा कि पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था सीधे तौर पर मान सरकार को कटघरे में खड़ा करती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान करके जल्द केस दर्ज करके गिरफ्तारी करने की मांग की।

आरोपी अरुण के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, तलाश जारी-पुलिस
एसपी (सिटी) मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि आरोपी अरुण के खिलाफ पटियाला के थाना कोतवाली में हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वह फरार है, जिसकी तलाश जारी है। अब तक जांच में सामने आया है कि आरोपी अरुण व कत्ल की गई लड़की सलमा के बीच पहले दोस्ती थी। लेकिन बाद में किसी बात पर दोनों में लड़ाई-झगड़ा हो गया था। बुधवार देर शाम संजय कालोनी में अपने घर के नजदीक गली में जब सलमा जा रही थी, तो आरोपी अरुण के साथ उसकी तू-तू मैं-मैं हो गई। जिसके बाद तैश में आए आरोपी ने उसके पेट में चाकू से वार करके कत्ल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें