फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली संग बाजार गई थी, वापस ही नहीं लौटी

Tue, 13 May 2014 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहेली के साथ सामान लेने बाजार गई युवती वापस घर नहीं पहुंची। काफी तलाशने पर परिजनों ने पुलिस को बेटी के अपहरण की शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जम्मू कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी अपनी सहेली के घर और वहां से बाजार सामान खरीदकर आने की बात कहकर घर से निकली थी।

देर शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। जिस पर उसकी सहेली से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह दोनों फव्वारा चौक मीरा बाई बाजार गए थे, जहां से वह अपने घर आ गई।

मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की सहेली के अनुसार पीड़िता ने मीरा बाई बाजार के पास घर जाने के लिए ऑटो लिया था। लेकिन वह घर नहीं पहुंची।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जम्मू कॉलोनी निवासी मोनिका ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम उसकी लड़की ननवी अपनी सहेली के साथ बाजार में घूमने के लिए गई थी। मगर देर रात तक घर वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसकी लड़की को किसी ने अगवा कर लिया है।

उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोनिका की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें