फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर ले गया, उसके बाद युवती के साथ वो हुआ, कांप जाएंगे

Fri, 09 Dec 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती को अपने साथ ले गया युवक। फिर उसने युवती के साथ जो कुछ भी किया, जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। मामला अंबाला कैंट का है।
विज्ञापन


परिजनों से नाराज होकर घर छोड़कर निकली रुड़की की पंद्रह साल की किशोरी के साथ 19 दिन तक पंजाब के खन्ना स्थित गांव माजरी में नशा और दवा देकर लगातार दुराचार होता रहा।

उसके बाद हवस के दरिंदे युवक ने 6 दिसंबर को इस किशोरी को खन्ना स्टेशन पर नशा देकर छोड़ दिया। नशे की बदहवास हालत में किशोरी खन्ना स्टेशन से ट्रेन में बैठ गई और अंबाला सिटी स्टेशन पर उतर कर बाहर आ गई।
विज्ञापन


किशोरी को बदहवास हालत में घूमता देख एक युवक ने उसे अंबाला सिटी के मंजी साहिब गुरुद्वारे में छोड़ दिया। ये खुलासा गत दिवस अंबाला में नशे की हालत में मिली किशोरी ने अपने बयान में किया है।

होश में आने पर किशोरी ने सुनाई आपबीती

rape
इस किशोरी को अंबाला सिटी सिविल अस्पताल में पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की निगरानी में भर्ती करवाया गया था और हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने किशोरी से हालातों का जायजा लिया।

किशोरी ने अब होश में आने के बाद बयान के रूप में अपनी आप बीती का खुलासा कर दिया है। किशोरी ने अपने बयानों में बताया कि वह रुड़की के एक गांव में पांचवीं कक्षा की छात्र है।

उसने बताया कि गांव के कुछ लड़कों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था और उसके जान पहचान वालों ने लड़कों को उससे अभद्र व्यवहार करते हुए देख लिया था। उसके बाद उसे डर लगा कि उसके पिता कहीं उसकी पिटाई न कर दें।

इस डर की वजह से वह घर जाने की जगह रुड़की स्टेशन पर आकर बैठ गई। उस दिन उसे तेज बुखार भी हो रहा था। किशोरी ने बताया कि वहीं स्टेशन पर उसे एक युवक मिला और वह उसे वहीं से बहला फुसलाकर पंजाब के खन्ना स्थित गांव माजरी में ले गया।
विज्ञापन

किशोरी ने युवक को सख्त सजा देने की मांग की

rape
किशोरी के अनुसार युवक ने उसे सहानभूति दी और अपने घर पर ही 18 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक रखा और उससे शादी करने का झांसा भी दिया। किशोरी ने बताया कि युवक रोजाना उसे नशा और एक टैबलेट देता था और फिर उसके साथ गलत काम करता था।

किशोरी के अनुसार कई दिन तक लगातार उसके साथ युवक नशा देकर दुष्कर्म करता रहा और छह दिसंबर को भी दुष्कर्म के बाद नशा देकर उसे खन्ना स्टेशन पर छोड़कर भाग गया और जैसे-तैसे ट्रेन में बैठकर अंबाला पहुंच गई। किशोरी ने अपने बयानों में आरोपी युवक के खिलाफ सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने इस कार्रवाई से रुड़की पुलिस को अवगत करा दिया है।

मामला बहुत गंभीर है। युवती ने अपने बयानों में अपने साथ कई दिनों तक नशा देकर अपने साथ गलत काम होने की बात का खुलासा किया है। युवती के बयान पुलिस को दे दिए गए हैं और पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
- परमजीत सिंह बड़ौला, सदस्य, हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें