फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा भैया दूज? भाई लड़े, बहन की मौत

Sat, 25 Oct 2014 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भैया दूज की पूर्व संध्या पर शराब के नशे में दो भाई आपस में भिड़ गए। इस दौरान बड़े भाई की 4 माह की बच्ची की मौत हो गई। मामला, पंजाब जिले के पटियाला थाना सदर के अधीन पड़ते विद्या नगर का है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर हुए मामले में उनके माता-पिता घायल हो गए। घायलों को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी छोटे भाई के खिलाफ हत्या का पर्चा दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हॉकी खेल चुका है। दोनों भाई ड्राइवर का काम करते हैं।  

संबंधित सदर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि दिवाली की रात करीब 11 बजे विद्या नगर के रहने वाले जसबीर सिंह (34) और उसके छोटे भाई जरनैल सिंह (28) की शराब के नशे में आपस में लड़ाई हो गई। दरअसल दोनों भाइयों के पास एक सांझा पैतृक मकान था।
विज्ञापन


जरनैल सिंह मकान में से हिस्से के तौर पर 20 लाख रुपये मांग रहा था, जो बड़ा भाई दे नहीं रहा था। लड़ाई के दौरान जसबीर सिंह की चार महीने की बच्ची हरकीरत कौर दादी की गोद में थी।

दादी दोनों भाइयों में बीच-बचाव करने के लिए आगे आई और इसी दौरान बच्ची को चोट लग गई। बच्ची को तुरंत राजिंदरा अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची के पिता जसबीर सिंह और मां सुखविंदर कौर भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जसबीर सिंह के सिर में भाई का लोहे का कड़ा लगने से चोट लगी है।

डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची के पीठ पर नील के निशान मिले हैं, पक्के तौर पर पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी छोटे भाई के खिलाफ बड़े भाई के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। जो अभी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जरनैल सिंह हॉकी का प्लेयर रहा है, जो मलेशिया में कैंप लगा चुका है। इंटरनेशनल लेवल तक जरनैल सिंह हॉकी खेल चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें