फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बुर्के वालियों ने चुराए 10 लाख के जेवर

Sat, 25 Oct 2014 01:05 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपला मंदिर के पास राजकुमार राधेलाल ज्वैलरी शॉप से तीन महिलाओं ने करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन


तीनों महिलाएं बुरका पहने थीं, जिस कारण उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस संबंध में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। स्वर्णकार संघ के प्रदेश महासचिव रवि वर्मा ने बताया कि घटना धनतेरस की है।

राजकुमार राधेलाल ज्वैलरी शॉप से जेवर का स्टॉक बॉक्स गायब हो गया। काफी तलाश केबाद भी बॉक्स नहीं मिला। शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो पता चला कि तीन महिलाओं ने बॉक्स चोरी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरका पहने हुए तीन महिलाएं ज्वैलरी शॉप में दाखिल हुई थीं। जेवर देखने के दौरान उन्होंने स्टॉक बॉक्स चोरी कर लिया और रफूचक्कर हो गईं।

बॉक्स में करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर थे। रवि वर्मा ने बताया कि त्योहार की वजह से अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें