फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा पड़ा Instagram का इश्क: बातों में फंसाया, शादी का झांसा दिया फिर ऐसी हरकत की... थाने पहुंच गई लड़की

Tue, 27 Sep 2022 09:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने उससे एक लाख 43 हजार रुपये की मांग रखी। वह दोस्ती के लिए उसकी सहायता करने को तैयार हो गई। अकाउंट चलाने वाले युवक ने उसे दो लोगों के बैंक खातों के नंबर दिए। जैसे ही उसने उक्त राशि बैंक खातों में जमा करवाई तो आरोपी ने उसके साथ बात करनी बंद कर दी।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवती को इंस्टाग्राम पर अज्ञात युवक से इश्क लड़ाना महंगा पड़ गया। इस अज्ञात युवक ने पहले युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उससे एक लाख 43 हजार रुपये ठगे। मामला पंजाब के अमृतसर जिले का है। इस्लामाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परनीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी शंभु सिंह भदौरिया और राजस्थान के उदयपुर के गांव काहरानी निवासी केशव भक्ति के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।  

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले एक अज्ञात उससे इंस्टाग्राम पर बातें करने लगा और दोस्ती कर ली। इसके बाद वह धीरे-धीरे वह आरोपी की बातों से प्रभावित होकर उसके जाल में फंस गई। इस दौरान उन्होंने आरोपी को कई बार मिलने की बात कही लेकिन आरोपी उसे टालता रहा। 

उन्होंने बताया कि इंस्टा अकाउंट ऑपरेट करने वाले ने उसके साथ शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। वे उसकी बातों में आ गई और शादी पर सहमत हो गईं और बातें करनी लगी। शिखा ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उससे कहा कि उसे कुछ पैसों की जरूरत है। अगर वह पैसों का बंदोबस्त नहीं कर पाया तो उसे काफी नुकसान होगा। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने उससे एक लाख 43 हजार रुपये की मांग रखी। वह दोस्ती के लिए उसकी सहायता करने को तैयार हो गई। अकाउंट चलाने वाले युवक ने उसे दो लोगों के बैंक खातों के नंबर दिए। जैसे ही उसने उक्त राशि बैंक खातों में जमा करवाई तो आरोपी ने उसके साथ बात करनी बंद कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें