फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच मार्केट करने लगे अश्लील इशारे, विरोध किया तो...

Wed, 09 Sep 2015 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दो मनचले युवती को देखकर बीच मार्केट अश्लील इशारे करने लगे। युवती ने विरोध किया तो उन्होंने उसे सड़क पर ही बुरी तरह पीट डाला। घटना चंडीगढ़ में सेक्टर 36 मार्केट की है। इस मारपीट में युवती बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन


मार्केट के दुकानदारों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया है। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज करने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विरोध करने पर देने लगे गालियां

जानकारी के अनुसार, युवती सेक्टर-36 मार्केट में मंगलवार दोपहर खरीदारी करने आई थी। जब वह खरीदारी करके घर लौटने लगी तो कुछ दूर खड़े दो युवकों ने युवती को अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।

युवती ने पहले तो उनकी हरकत को इग्नोर किया, लेकिन जब वे बाज नहीं आए तो उसने विरोध किया। युवती ने युवकों को पुलिस के हवाले करने की धमकी थी। युवती का आरोप है कि इसके बाद युवकों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं।

युवती ने जब कड़ा विरोध जताया तो युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। शाम को पुलिस ने युवती के बयान दर्ज करने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा-341, 506, 323, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें