फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: पाकिस्तानी एजेंट नासिर के संपर्क में थे स्मगलर

Tue, 12 Jan 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक से हथियार व हेरोइन की स्मगलिंग करने मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों ने पूछताछ में एक और चौंकाने वाला राज उगला है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी स्मगलर इम्तियाज के अलावा वह एक अन्य पाक स्मगलर नासिर खान के भी संपर्क में थे। उससे भी उन्होंने भारी मात्रा में हेरोइन व अन्य मंगाया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नासिर खान गुरजंट के सीधे संपर्क में था। वह ही उक्त गैंग को मुख्य रूप से ड्रग की सप्लाई करता था। राजस्थान बार्डर से उसने 15 खेप हेरोइन की इन्हें पहुंचाई थी। 2010 में नासिर ने राजस्थान स्थित हिंदुमल कोट गंगानगर से दस किलो हेरोइन की खेप भेजी थी।

इसके बाद भोलू पकड़ा गया था। उसे एक मामले में दस साल की जेल हो गई थी। इसके बाद 2013 में अपने दोस्त के साथ जेल से भाग गया था। पुुलिस सूत्रों के मुताबिक 2013 से पहले तक नासिर ही गुरजंट का मेन सप्लायर था। लेकिन जेल जाने के बाद उनका संपर्क टूट गया था। इसके बाद उसकी इमित्याज से मुलाकात हुई। साथ ही उन्होंने अपना कारोबार शुरू कर दिया था। काफी समय से दोनों कारोबार चला रहे थे।
विज्ञापन


सरपंच ने कहा, नहीं है गांव में ऐसा व्यक्ति
गुरजंट के पासपोर्ट वेरिफिकेशन के मामले में गोराया पुलिस ने जांच की तो पता चला कि रुड़का कलां पुुलिस चौकी की सीमा बुंदाला गांव पड़ती है। वहां की पुलिस ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन की है। गांव के सरपंच रविंदर से जब बात की गई तो मामले पर हैरानी जताई। उन्होंने बताया कि भोलू ने अपने पासपोर्ट में अपने पिता का नाम प्रगट बताया है। जबकि उनके गांव में उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है।

वेरिफिकेशन करने वाले की खुली पोल
रुड़का कलां की पुलिस का कहना है कि पासपोर्ट की वेरिफिकेशन करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। हालांकि पुलिस का साफ कहना है कि वह उस गांव का रहने वाला नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें