फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरः गैंगस्टर रजत मल्होत्रा कोर्ट से फरार, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

Tue, 30 Jan 2018 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
गैंगस्टर रजत मल्होत्रा
विज्ञापन
अमृतसर कचहरी से गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी गुर्गा गैंगस्टर रजत मल्होत्रा उर्फ करन मस्ती पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वारदात सुबह करीब सवा ग्यारह बजे की है। गैंगस्टर को पुलिस कांस्टेबल कुलविंदर सिंह 30 सिंतबर 2017 को लूट व मारपीट के आरोप में पेशी पर लाया था।
विज्ञापन


इसी बीच गैंगस्टर हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। सवाल है कि आखिर हथकड़ी से हाथ कैसे निकला, कहीं हथकड़ी खुली तो नहीं थी। सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। थाना सिविल लाइन प्रभारी शिव दर्शन कहते हैं कि गैंगस्टर और कांस्टेबल दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गैंगस्टर के खिलाफ पुलिस सुरक्षा में फरार होने का तो कांस्टेबल के खिलाफ लापरवाही करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बना दी हैं। कांस्टेबल का बयान दर्ज किया जा रहा है। गौंडर के एनकाउंटर के बाद खुशी मना रही पंजाब पुलिस के लिए गैंगस्टर के गुर्गे का भागना मुसीबत बन सकता है।
विज्ञापन


उधर, घटना के बाद पुलिस ने पांच मंजिला कोर्ट कांपलेक्स में दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया। इसके बाद दरवाजे खोल दिए गए। गैंगस्टर के फरार होने के बाद जेल से पेशी पर आने वाले कैदियों व विचाराधीन कैदियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

शहर की सीमाएं सील, सीसीटीवी में ढूंढ रहे हैं सुराग : एडीसीपी
एडीसीपी लखबीर सिंह ने बताया कि शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। कोर्ट कांप्लेक्स में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। गैंगस्टर पर आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें