फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: गैंगस्टर गुगनी का साथी हथियार समेत काबू, कांग्रेस सरपंच की हत्या का मामला भी है दर्ज

Mon, 22 Aug 2022 07:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

गैंगस्टर गुगनी पर कांग्रेस सरपंच रवि ख्वाजके की हत्या का मामला भी दर्ज है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी नवी को रोक लिया और तलाशी में पिस्तौल और कारतूस मिले हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नवी पर भी कांग्रेस सरपंच रवि ख्वाजके की हत्या का मामला दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर गुगनी के साथी को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को राहों रोड स्थित गौंसगढ़ के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल और छह कारतूस मिले हैं।

विज्ञापन


इस मामले में थाना मेहरबान की पुलिस ने गांव गदापुर निवासी नवप्रीत सिंह उर्फ नवी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी नवी पर कांग्रेस सरपंच रवि ख्वाजके की हत्या का मामला भी दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

जांच अधिकारी एएसआई सुखदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गौंसगढ़ के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नवी के पास अवैध हथियार है। वह गैंगस्टर गुगनी का साथी है, जो आतंकियों को हथियार मुहैया करवाने के अलावा कई गैंगवार की वारदातों में भी नामजद है।
विज्ञापन


गैंगस्टर गुगनी पर कांग्रेस सरपंच रवि ख्वाजके की हत्या का मामला भी दर्ज है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी नवी को रोक लिया और तलाशी में पिस्तौल और कारतूस मिले हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नवी पर भी कांग्रेस सरपंच रवि ख्वाजके की हत्या का मामला दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया है। 

आरोपी के खिलाफ पहले से ही पांच के करीब मामले दर्ज हैं। आरोपी को दूसरे गुट से अपनी जान का खतरा था और उसने लाइसेंसी हथियार जमा करवाने के बाद अवैध हथियार रख लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार कहां से लाया और कितने में लाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें