फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर दिलप्रीत की गर्लफ्रेंड के घर पुलिस का छापा, बैग में मिला सामाना देख उड़े होश

Wed, 11 Jul 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा
विज्ञापन
 जिस मोस्ट वांटेड गैंगस्टर दिलप्रीत पर पंजाब में 25 और ट्राइसिटी में जानलेवा हमले समेत कई संगीन केस दर्ज हैं, वह चंडीगढ़ में खुलेआम घूम रहा था। पुलिस को उसकी भनक तक नहीं लग सकी। यही नहीं दिलप्रीत कुछ दिल पहले अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एलांते मॉल में सलमान खान की फिल्म रेस थ्री देखने गया था। तीन जुलाई को उसने देर शाम के शो में रणवीर कपूर की संजू देखी। पुलिस पूछताछ में उसने खुद यह खुलासा किया है। 
विज्ञापन


स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, मोहाली पुलिस को गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा की गर्लफ्रेंड रुपिंदर कौर के सेक्टर-38 स्थित घर से दिलप्रीत का एक बैग मिला है। बैग से पुलिस को सेक्सवर्धक 15 गोलियां, 16 कंडोम, मूसली, हुक्का और खसका मिला। पुलिस दिलप्रीत सिंह की दोनों महिला मित्रों हरप्रीत कौर और रूपिंदर कौर से पूछताछ में जुटी है। 
 
लोगों से कहा था-मैं रूपिंदर कौर का पति हूं
पुलिस को जांच में पता लगा कि गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह करीब एक साल से भी अधिक समय से चंडीगढ़ में रह रहा था। वह रुपिंदर कौर के साथ उसके मकान में ठहरता था। यहां तक कि दिन-रात हर समय खुलेआम घूमता रहा। उसने लोगों से बता रखा था कि वह रुपिंदर का पति है। चंडीगढ़ के सभी पर्यटन स्थल सहित सिनेमा हॉल व अन्य मार्केट्स में दिलप्रीत घूमता रहा। लेकिन यूटी पुलिस विभाग के इंटेलीजेंस विंग, सीआईडी, क्राइम ब्रांच पुलिस और ऑपरेशन सेल सहित संबंधित थाने की बीट पार्टी के पुलिसकर्मियों को भी यह पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के ट्रैप की सूचना से अनजान रहे यूटी के डीएसपी क्राइम
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा की धरपकड़ के लिए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की साठ सदस्यीय टीम हथियारों से लैस होकर पूरी तैयारी से चंडीगढ़ पहुंची। सीमा चंडीगढ़ की होने के चलते पंजाब पुलिस की सूचना पर चंडीगढ़ की क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह एक साथी पुलिसकर्मी सहित फॉर्च्यूनर कार से मौके पर एके-47 व अन्य किसी आधुनिक हथियार और सुरक्षा जैकेट के बिना ही मौके पर पहुंच गए। लेकिन उन्होंने पंजाब पुलिस के ट्रैप की सूचना अपने ही क्राइम ब्रांच के डीएसपी अमराओ सिंह से सांझा तक नहीं की।

मौके पर मिले डीएसपी अमराओ सिंह ने ट्रैप बारे कोई पूर्व जानकारी होने से इंकार किया था। सूत्रों की मानें तो विभागीय उच्चाधिकारियों को भी पंजाब पुलिस के ट्रैप की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। जबकि पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर की धरपकड़ चंडीगढ़ में संभावित होने पर पहले ही क्राइम ब्रांच के इंचार्ज को साथ लिया।

वर्ष 2014 में दिलप्रीत ने की हरप्रीत कौर से दोस्ती, फिर छोटी बहन से बढ़ाईं नजदीकियां
जांच में पता लगा कि गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह अपने एक दोस्त के जरिए वर्ष 2014 में पहली बार गर्लफ्रेंड हरप्रीत कौर के संपर्क में आया था। इसके बाद उनकी नजदीकियां बढ़ी और दिलप्रीत ने हरप्रीत कौर के घर आना-जाना व रहना तक शुरू कर दिया। उनके बीच नजदीकी संबंध बने और इसके बाद दिलप्रीत ने हरप्रीत कौर की छोटी बहन रुपिंदर कौर से नजदीकियां बढ़ाईं। बीते वर्ष रुपिंदर कौर चंडीगढ़ में शिफ्ट हो गई। उसके बाद से गैंगस्टर दिलप्रीत उर्फ बाबा भी उसके सेक्टर-38 स्थित मकान में उसका पति बनकर रहने लगा।

दिलप्रीत और रुपिंदर कौर की नहीं हुई पुलिस वेरिफिकेशन
दिलप्रीत,रुपिंदर कौर के साथ सेक्टर-38 के उक्त मकान नंबर में बतौर किराएदार लंबे समय से रह रहा था। लेकिन मकान मालिक ने उनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराई थी। जबकि इसी मकान से वह नशा सामग्री सहित अन्य गैर-कानूनी गतिविधियां जारी रखे हुए था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें